Saturday, August 1, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले में जर्जर स्कूल भवनों के वायरल वीडियो से खुली पोल

डीडवाना-कुचामन जिले में जर्जर स्कूल भवनों के वायरल वीडियो से खुली पोल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में शैक्षणिक ढांचे की बदहाल तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो शिक्षा व्यवस्था की खस्ताहाली को उजागर कर रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

ताज़ा मामला मौलासर कस्बे के राजकीय बालिका विद्यालय का है, जहां भवन की छत इस कदर जर्जर हो चुकी है कि छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय की छत में जगह-जगह दरारें हैं, लोहे के सरिए बाहर निकल चुके हैं, और बरसात के दिनों में पानी टपकना आम बात हो गई है। प्लास्टर का लगातार झड़ना और छत का गिरने का खतरा स्कूल स्टाफ और बच्चों के लिए रोज़ की चिंता बन गया है। डर और दहशत के माहौल में पढ़ाई जारी है, लेकिन हर पल किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि भी स्थिति से बेखबर नहीं हैं। सरपंच जोगेंद्र बलारा ने विद्यालय पहुंचकर हालात का जायजा लिया और चिंता जाहिर की।

- Advertisement -ishan

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भवन की मरम्मत के लिए जल्द ही प्रयास किए जाएंगे। वहीं विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस गंभीर स्थिति को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है और आज भी मरम्मत का प्रस्ताव दोबारा भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

कुचामन न्यायालय भवन की तस्वीर।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले डीडवाना की डसाना खुर्द आंगनबाड़ी और कुचामन सिटी न्यायालय भवन की भी जर्जर हालत के वीडियो सामने आ चुके हैं।

डसाना खुर्द आंगनबाड़ी।

रिपोर्ट्स के अनुसार जिले में करीब 80% सरकारी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक है, जिनमें से 10% ऐसे हैं जहां पढ़ाई करना बेहद खतरनाक बन चुका है। पिलर से लेकर कमरों की दीवारों तक दरारें गवाह हैं कि शिक्षा की इमारत अब खुद असुरक्षित हो चुकी है।

कुचामन न्यायालय की जर्जर बिल्डिंग, हादसे की आशंका बनी हुई

डीडवाना: डसाना खुर्द की आंगनबाड़ी वर्षों से बदहाल, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!