Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहररेल संरक्षा आयुक्त ने किया नावां सिटी में RDSO टेस्ट ट्रैक का...

रेल संरक्षा आयुक्त ने किया नावां सिटी में RDSO टेस्ट ट्रैक का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. रेल संरक्षा आयुक्त दिनेश चंद देशवाल ने गुरुवार को नावां सिटी में निर्माणाधीन RDSO डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक परियोजना का निरीक्षण किया।

- विज्ञापन -image description
image description

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्विस्टेड ट्रैक, ब्रिज संख्या 15 व 22 और नावां यार्ड का गहन अवलोकन किया।

- विज्ञापन -image description

देशवाल ने परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों की अनुपालना और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। निरीक्षण के बाद देशवाल ने नावा कैम्प कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

गौरतलब है कि यह डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक परियोजना भारतीय रेल के अनुसंधान, डिज़ाइन एवं मानक संगठन (RDSO) द्वारा विकसित की जा रही है, जिसका उद्देश्य नई तकनीकों व उपकरणों के परीक्षण हेतु विशेष आधार तैयार करना है। यह ट्रैक भविष्य में भारतीय रेलवे की संरक्षा व कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

- Advertisement -ishan

निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी व तकनीकी विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।

नावां की एसडीएम दिव्या सोनी का स्वागत, नमक उद्योग की दी जानकारी

नावां: सरकारी विद्यालयों में नामांकन की रफ्तार कम, प्राइवेट में ज्यादा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!