Sunday, April 5, 2026
Homeकुचामनसिटीमीरा दर्शन यात्रा 26 जुलाई को पहुंचेगी नारायणपुरा, कुचामन में हुई तैयारियों...

मीरा दर्शन यात्रा 26 जुलाई को पहुंचेगी नारायणपुरा, कुचामन में हुई तैयारियों को लेकर बैठक

जयपुर और वृंदावन जाएगी यात्रा, मीरा भक्तों में उत्साह

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषांगिक संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा मीरा दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह यात्रा 25 जुलाई को मेड़ता से रवाना होकर पुष्कर और परबतसर होते हुए 26 जुलाई को सुबह 10 बजे नारायणपुरा पहुंचेगी। यहाँ मीरा जी के सम्मान में एक आम सभा का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

यात्रा आगे जयपुर स्थित संघ शक्ति भवन और वृंदावन के लिए रवाना होगी। कुचामन व आसपास के गाँवों के श्रद्धालु भक्त शिरोमणि मीरा बाई को नमन करने के लिए नारायणपुरा तिराहे पर एकत्रित होंगे।

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर कुचामन सिटी में कांकरिया कॉलोनी स्थित माताजी के मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा के समुचित संचालन और श्रद्धालुओं की सहभागिता पर चर्चा की गई।

- Advertisement -ishan

बैठक में श्रवण सिंह काकरिया, शिवदान सिंह रावा, महेशपाल सिंह बरनेल, विक्रम सिंह झाँझड, लोकेंद्र सिंह चिराना, भवानी सिंह रसीदपुरा, कुंदन सिंह रावा, कुलदीप सिंह रसाल, किशोर सिंह उदयपुरा, नथू सिंह छाबड़ा और दीपेंद्र सिंह पलाड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट कुचामन के 1 छात्र का दुबई व 4 का मॉरिशस के फाइव स्टार होटलों में चयन

कुचामन सिटी: किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगाहाइवे पर 132 फीट की जगह 100 फीट छोड़ रहे कॉलोनाइजर

डीडवाना-कुचामन ज़िले में दो सड़क हादसे, एक गंभीर रूप से घायल – एम्बुलेंस सेवाओं पर सवाल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!