Saturday, May 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जोजरी नदी उफान पर, नालोट व नगवाड़ा क्षेत्र में बाढ़...

कुचामन सिटी: जोजरी नदी उफान पर, नालोट व नगवाड़ा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नागौर जिले के पुन्दलू गांव की पहाड़ियों से निकलने वाली जोजरी नदी गुरुवार और आज शुक्रवार को हुई तेज बारिश के चलते उफान पर आ गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

इस नदी के साथ बहने वाली एक अन्य सहायक नदी में भी जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे कुचामन क्षेत्र की ग्राम पंचायत नालोट और नगवाड़ा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

- विज्ञापन -image description

इन गांवों के खेतों में भारी मात्रा में पानी भर गया, जिससे जून और जुलाई में बोई जाने वाली खरीफ की फसलें – जैसे धान, मूंग, बाजरा – पूरी तरह खराब हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के पानी ने घरों और दुकानों में भी दस्तक दे दी, जिससे घरेलू सामान और व्यवसायिक सामग्री को नुकसान पहुँचा है।

मुख्य रास्तों पर पानी भरने से आवागमन ठप हो गया है, और ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

- Advertisement -ishan

जोजरी नदी एक मौसमी नदी है, जिसका उद्गम पुन्दलू गांव की पहाड़ियों से होता है और इसका प्रवाह नागौर से लेकर जोधपुर जिले तक फैला हुआ है। हर वर्ष बारिश के समय यह नदी कई गांवों को प्रभावित करती है, परंतु अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

डीडवाना कुचामन जिले में 20 उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!