Friday, May 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम सील किया, बड़ी...

कुचामन सिटी में खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम सील किया, बड़ी मात्रा में फ्रूट ड्रिंक जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण तथा जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशों पर मिलावटी एवं अवधी पार खाद्य सामग्री के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

- विज्ञापन -image description
image description
गोदाम को सील किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु “शुद्ध आहार — मिलावट पर वार” अभियान के तहत जिलेभर में कार्रवाई की जा रही है।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुचामन क्षेत्र के गोपालपुरा में जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल द्वारा मेसर्स बालाजी इंटरप्राइजेज पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस/पंजीयन उपलब्ध नहीं पाया गया, साथ ही फ्रूट ड्रिंक मैंगो (इंडो नेचुरल) अमानक होने के संदेह के आधार पर नमूना लिया गया तथा 1268 लीटर फ्रूट ड्रिंक को मौके पर सीज कर दिया गया। गोदाम के पास भी वैध लाइसेंस/पंजीयन नहीं होने के कारण उसे सील कर दिया गया।

फ्रूट ड्रिंक जब्त की।

उन्होंने बताया कि नमूने को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -ishan

डॉ. चौधरी ने आमजन से अपील की कि वे केवल लाइसेंसधारी या विश्वसनीय विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री क्रय करें एवं पैक्ड खाद्य सामग्री की पैकेजिंग तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि अवश्य जांचें।

कुचामन सिटी: जोजरी नदी उफान पर, नालोट व नगवाड़ा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात

डीडवाना कुचामन जिले में 20 उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

कुचामन में 88 किलो अवधिपार खाद्य सामग्री नष्ट, मिलावट की जांच जारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!