Sunday, March 29, 2026
Homeडीडवानालाडनूं के रताऊ गांव में डिग्गी में डूबने से दो युवकों की...

लाडनूं के रताऊ गांव में डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना कुचामन जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र के रताऊ गांव में बुधवार को शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

- विज्ञापन -image description
image description

खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सुहाग थाल का कार्यक्रम चल रहा था।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – आज सुबह समारोह के बीच दो युवक खेत में बनी डिग्गी पर पाइप लगाने गए थे। इस दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी डिग्गी में गिर गया। दोनों की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजन दोनों को तुरंत लाडनूं अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

- Advertisement -ishan

सूचना पर निम्बी जोधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

थानाधिकारी रामेश्वरलाल ने बताया कि “आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों का यही कहना है कि दोनों युवकों की मौत डिग्गी में डूबने से हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।”

इस दर्दनाक हादसे के बाद रताऊ गांव में शोक की लहर फैल गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

डीडवाना में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, दुबई-पाकिस्तान से जुड़े तार, दो गिरफ्तार

कुचामन न्यूज: युवती की आत्महत्या के मामले में नया मोड़, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

कुचामन सिटी: ट्राइडेंट के 15 छात्रों का एक साथ दुबई में जॉब के लिए चयन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!