Homeकुचामनसिटीमुकबाधिर विद्यालय में महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की ओर से तीज पर्व...

मुकबाधिर विद्यालय में महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की ओर से तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा संचालित सेवा भाव की परंपरा को निभाते हुए आज मुकबाधिर विद्यालय में तीज का त्योहार बेहद हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

“सबकी सेवा, सबको प्यार, जीवो और जीने दो” की भावना को आत्मसात करते हुए बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का यह प्रयास सभी के लिए यादगार बन गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को तीज की पारंपरिक मिठाई घेवर वितरित की गई, मेहंदी रचाई गई और बच्चों ने नृत्य व संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम में वीर सोहनलाल शारदा वर्मा के सहयोग से विशेष आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वीर अशोक सीता गंगवाल, सुश्री चहल गंगवाल, वीर नंदकिशोर विजय कौर बीडसर, वीर सुरेश गंगवाल, वीरा सुनीता गंगवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष रामावतार गोयल, विद्यालय परिवार की सुशीला चौहान, अनिलपाल सर और धीरज सिंह ने भी सहभागिता निभाई।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के समापन पर सुशीला मैडम और संस्था की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और बच्चों को धन्यवाद देते हुए इस सेवा भावना को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

सघन नाकाबंदी अभियान में डीडवाना-कुचामन पुलिस की सख्त कार्रवाई, 312 लोगों के चालान

जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता 3 अगस्त को कुचामन सिटी में

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments