Friday, May 15, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना: अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, अधिवक्ता संघ में रोष, कार्यबहिष्कार की चेतावनी

डीडवाना: अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, अधिवक्ता संघ में रोष, कार्यबहिष्कार की चेतावनी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन ज़िले के खुनखुना थाना क्षेत्र के खोजास गांव में एक अधिवक्ता पर हुए हमले की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस हमले को लेकर अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार – 27 जुलाई की रात क़रीब 9 बजे अधिवक्ता नरेंद्र किसी निजी आवश्यकता हेतु सामान लाने घर से बाहर निकले थे। उसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

- विज्ञापन -image description

आरोप है कि नंदाराम भाकर पुत्र जेठाराम और प्रकाश पुत्र पुरखाराम नामक युवकों ने अधिवक्ता की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनके पास से नकदी भी छीन ली। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पूर्व में भी विवादित गतिविधियों में संलिप्तता
मुख्य आरोपी नंदाराम भाकर के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रवृत्ति के कई मामले दर्ज हैं। गांव में उसकी गतिविधियों को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

- Advertisement -ishan

अधिवक्ता संघ ने जताया आक्रोश
घटना के विरोध में डीडवाना अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के सदस्यों ने कहा है कि यदि शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

पुलिस जांच –  खुनखुना थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीडवाना के कोलिया गांव में तेज धमाकों से कांप रही ज़मीन, घरों की दीवारों में दरारें

डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का एक दिवसीय विशेष अभियान, 276 स्थानों पर दी दबिशें, 5 वांछित अपराधी गिरफ्तार, 55 पर निरोधात्मक कार्रवाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!