Saturday, April 18, 2026
Homeकुचामनसिटीअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुचामन शहर में भाजपा मंडल ने पांच स्थानों...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुचामन शहर में भाजपा मंडल ने पांच स्थानों पर कराए योग कार्यक्रम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर के पांच स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

- विज्ञापन -image description
image description

इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

योग कार्यक्रम शहर के भाजपा कार्यालय, डूंगरी बालाजी, कुमावत भवन चेजारो का बास, शिव मंदिर वार्ड नंबर 4 झालरा रोड, और शिव मंदिर भावता रोड पर आयोजित किए गए। इन सभी स्थलों पर प्रातःकालीन समय में योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगाभ्यास कराया गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के संयोजक अनंत तिवारी और सह संयोजक संदीप जैन ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए आभार जताया।

- Advertisement -ishan

भाजपा नेता देवीलाल दादरवाल ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान करते हुए इसके लाभों पर जोर दिया। वहीं, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया ने योग करने से शरीर और मन को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।

इस अवसर पर राजेंद्र मारवाल, जसराज खुडिवाल, राजेंद्र सिंह, किसन गुर्जर, गौतम चंदेलिया, नरसी कुमावत, भगीरथ कुमावत, मनोहर चावला, नथमल शर्मा, बबलू सिखवाल, अविनाश राजोरिया, अनुदीप सारवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में घर-घर जाकर आमजन को दी सीवरेज परियोजना की जानकारी

कुचामन सिटी: सारिका सिंह चौधरी ने वाल्मीकि बस्ती में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कुचामन सिटी के संगीत सदन में वाटर कूलर व प्यूरीफायर की स्थापना

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!