Wednesday, April 29, 2026
Homeनावां शहरनावां में करंट लगने से दंपत्ति की मौत, अस्पताल में उमड़ा कुमावत...

नावां में करंट लगने से दंपत्ति की मौत, अस्पताल में उमड़ा कुमावत समाज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. शहर के पुराने रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में निर्माण कार्य कर रहे दंपत्ति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description
image description

यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों पति-पत्नी एक मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे और अचानक ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

- विज्ञापन -image description

सूचना पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को नावां उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मकान के पास से गुजरती हाईटेंशन लाइन.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांकरा निवासी तथा वर्तमान में नावां सिटी के सहमत नगर के पास वार्ड संख्या 25 में रहने वाले जगदीश कुमावत पुत्र बोदूराम कुमावत व उनकी पत्नी लाडा देवी रविवार सुबह पुराने रेलवे स्टेशन के पास एक मकान में निर्माण कार्य करने पहुंचे थे। लगभग सुबह 10:30 बजे, कार्य के दौरान अचानक दोनों पति-पत्नी 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगते ही दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

- Advertisement -ishan
नावां चिकित्सालय परिसर में एकत्रित कुमावत समाज के लोग।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को नावां के उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया गया। वहीं, अस्पताल में कुमावत समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और घटना पर गहरा दुख जताया। चिकित्सकों ने भी जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पांच संतानों के माता-पिता थे दंपत्ति-
मृतक दंपत्ति पांच बच्चों के माता-पिता थे, जिनमें से चार बेटियां और एक बेटा है। माता-पिता की मौत की खबर मिलते ही बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। 

नावां सिटी: ओवरलोड नमक ट्रक ने ली दो युवकों की जान

नावां विधानसभा को मिली 25 सड़कों की सौगात, 15 करोड़ की स्वीकृति

कुचामन से नारायणपुरा हाइवे बना एक्सीडेंट जॉन, आए दिन हो रहे हादसे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!