Homeडीडवानाडीडवाना में सी.आर. चौधरी बोले- कांग्रेस राज में बनी फर्जी फैक्ट्री भाजपा...

डीडवाना में सी.आर. चौधरी बोले- कांग्रेस राज में बनी फर्जी फैक्ट्री भाजपा के मंत्री ने पकड़ी

चौधरी ने किया फल-सब्जी क्रय-विक्रय सहकारी समिति का उद्घाटन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना न्यूज: राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी शनिवार को डीडवाना दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने फल-सब्जी क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड का उद्घाटन किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

समारोह में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार किसानों के विकास और उत्थान के लिए संकल्पित है।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की भलाई के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, ताकि उनकी आमदनी में वृद्धि हो और जीवन स्तर बेहतर हो सके। सरकार द्वारा किसानों की फसलों को समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जा रहा है। हाल ही में गेहूं की फसल को भी एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मोटा अनाज और दलहन की फसलों की भी समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है।

चौधरी ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार सक्रियता से कार्य कर रही है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपए और राज्य सरकार की ओर से 3000 रुपए की राशि दी जा रही है।

- Advertisement -ishan

किशनगढ़ में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा फर्जी खाद-बीज फैक्ट्रियों पर की गई छापेमारी को लेकर चौधरी ने कहा कि यह सरकार की सजगता और किसानों के प्रति उसकी चिंता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार इस प्रकार की फर्जी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, और इसके लिए यदि मंत्रियों को भी स्वयं मैदान में उतरना पड़े, तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह फर्जी फैक्ट्रियां कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुई थीं और वहीं फल-फूल रही थीं। भाजपा सरकार ने इन पर कार्रवाई करते हुए किसानों के हितों की रक्षा की है।

चौधरी ने कहा कि किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं और सरकार का दायित्व है कि उनके साथ न्याय हो। सरकार का उद्देश्य है कि हर किसान सशक्त, आत्मनिर्भर और खुशहाल बने।

कुचामन सिटी हॉस्पिटल के पीछे मिला नवजात का भ्रूण, पुलिस कर रही है जांच

कुचामन सिटी: खेत में काम करते समय करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

कुचामन सिटी: पशु अस्पताल में डॉक्टर नहीं, इलाज के लिए भटक रहे पशुपालक

कुचामन सिटी में मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई को यथावत रखने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments