Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक...

कुचामन न्यूज: गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित

न्यायालयों में महर्षि गौतम की तस्वीर लगाने का प्रस्ताव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को गौतम आश्रम, पुष्कर में सम्पन्न हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक का आयोजन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी के सानिध्य में किया गया।

- विज्ञापन -image description

महर्षि गौतम सेवा समिति के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सामाजिक उत्थान, संगठन विस्तार तथा समाज की आगामी योजनाओं पर गहन मंथन किया गया। इस अवसर पर कुचामन से युवक संघ अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, सचिव विकास उपाध्याय, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कलवाडिया, सह सचिव गौरव उपाध्याय तथा महासभा उपाध्यक्ष मोहन कलवाडिया ने भाग लिया।

कुचामन प्रतिनिधियों ने महर्षि गौतम की तस्वीर एवं समाज की परिवार परिचायिका पुस्तक राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी को भेंट की। अनिल जोशी ने इस पुस्तक को गुर्जरगौड़ राष्ट्रीय जनगणना का एक मजबूत आधार बताया और समाज की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की।

- Advertisement -ishan

बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए यह निर्णय लिया गया कि न्यायशास्त्र के प्रणेता अक्षपाद महर्षि गौतम की तस्वीर देश के प्रत्येक न्यायालय में लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी मुहिम चलाई जाएगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला महासभा अध्यक्ष माया राजेश त्रिवेदी, युवक संघ राष्ट्रीय महामंत्री राहुल गौतम सहित राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा देशभर से आए गुर्जरगौड़ महिला-पुरुष सदस्यों की उपस्थिति रही।

कुचामन सिटी: जेल से फिर गैंगस्टर आदित्य जैन की गिरफ्तारी, फल व्यापारी को दी धमकी

सांसद बेनीवाल से डीडवाना-कुचामन में वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के ठहराव की मांग

कुचामन सिटी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 5000 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!