Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीएकलव्य स्कूल कुचामन सिटी के बच्चे 10वीं बोर्ड इंग्लिश मीडियम में 96%...

एकलव्य स्कूल कुचामन सिटी के बच्चे 10वीं बोर्ड इंग्लिश मीडियम में 96% के साथ टॉप पर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में कुचामन सिटी स्थित एकलव्य एकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

विद्यालय की मेधावी छात्रा खुशी चौधरी पुत्री रमेश चौधरी तथा ऋषि माथुर पुत्र अमित माथुर ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे कुचामन सिटी में इंग्लिश मीडियम श्रेणी में संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम और लगन से स्कूल व शहर का नाम रोशन किया।

विद्यालय के कुल 100 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 4 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 90 प्रतिशत से अधिक अंक 17 विद्यार्थियों ने हासिल किए, जबकि 85 प्रतिशत से अधिक अंक 36 विद्यार्थियों को प्राप्त हुए। गौरतलब है कि कुल 90 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

- Advertisement -ishan

विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की मार्गदर्शक भूमिका और अभिभावकों के सहयोग को दिया। स्कूल निदेशक ने बताया कि एकलव्य एकेडमी निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और परिणामों के दम पर कुचामन सिटी में इंग्लिश मीडियम का अग्रणी संस्थान बना हुआ है।

कुचामन सिटी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दलाल गिरफ्तार, अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 10 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स को किया आग के हवाले

जेल से जमानत पर रिहा होकर कुचामन पहुंचे सफीक खान, समर्थकों ने निकाला जुलूस

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!