Thursday, January 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: सत्यनारायण जायलवाल बने कुमावत युवाशक्ति के अध्यक्ष

कुचामन न्यूज: सत्यनारायण जायलवाल बने कुमावत युवाशक्ति के अध्यक्ष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: सत्यनारायण जायलवाल को कुमावत युवाशक्ति कुचामन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान कुमावत युवाशक्ति के संरक्षक लादूराम मोरवाल की अनुशंसा पर की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर कुमावत युवाशक्ति नावाँ के अध्यक्ष प्रभुराम किरोड़ीवाल अपनी टीम के साथ कुचामन पहुँचे और नव-नियुक्त अध्यक्ष जायलवाल का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में कुमावत विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार फौजी ने समाज में फैली कुरीतियों के उन्मूलन एवं सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। संयोजक एडवोकेट राजेश सिहोटा ने संगठन के विस्तार पर दिशा-निर्देश देते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ आम समाज बंधुओं तक पहुँचाने के तरीकों पर चर्चा की।

इस दौरान प्रभुदयाल पिपलोदा, नवरतन मोरवाल, मोहन नागा, एडवोकेट भीकमचंद घोड़ेला, गणेश मोरवाल, मुकेश खारिया, कैलाश कुमावत सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

कुचामन न्यूज: गैंगस्टर आदित्य जैन ने बताया सीकर के कुख्यात अपराधी का नाम, गिरफ्तार

कुचामन के होटल संचालक को डोडा पोस्त तस्करी मामले में 10 साल की सजा

कुचामन न्यूज: हार्डकोर बदमाश रिछपाल जाट को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!