Sunday, February 15, 2026
Homemakranaकुचामन न्यूज़: सुबह से बारिश, 6 डिग्री तापमान: नावां-मकराना में भी बदला...

कुचामन न्यूज़: सुबह से बारिश, 6 डिग्री तापमान: नावां-मकराना में भी बदला मौसम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: मकर संक्रांति से पहले कुचामन शहर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक बारिश की संभावना जताई गई थी।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन न्यूज़: व्यापारी पर मिलावटी चांदी के आभूषण बेचने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

- विज्ञापन -image description

आज सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ है। इसके साथ ही बारिश भी हो रही है। आज पूरे दिन सूर्य के दर्शन होना लगभग असंभव है। क्योंकि शाम तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

- Advertisement -ishan

यह बारिश आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है। ठंड के साथ-साथ तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

कुचामन न्यूज़: 5 किलो गांजा और पिकअप जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान:

मौसम विभाग के अनुसार कुचामन में अगले 9 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

हालांकि इस बारिश का एक सकारात्मक पहलू यह है कि कुचामन का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहतर हुआ है। पहले जहां AQI 150 था। अब यह 100 से भी नीचे पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित माना जाता है।

कुचामन न्यूज़: 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 20 साल की सजा के साथ दोषी करार

मकराना और नावां का मौसम:

मकराना में भी बारिश ने मौसम को पूरी तरह प्रभावित किया है। यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक हल्की धूप निकलने की उम्मीद है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि आज पूरे दिन बारिश और घने बादल छाए रहने का अनुमान है।

नावां में सुबह 11 बजे से बारिश शुरू हो चुकी है। यहां अधिकतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। बारिश के साथ ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

कुचामन न्यूज़: आस्था पब्लिक स्कूल और आस्था स्पोर्ट्स एकेडमी में राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!