Thursday, April 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता जिला कार्यशाला का आयोजन

कुचामन न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता जिला कार्यशाला का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत नागौर देहात जिले में कुचामन शहर में सक्रिय सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री और देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना मुख्य वक्ता रहे।

- विज्ञापन -image description
image description

उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले की हर विधानसभा के बूथ पर 51 सक्रिय सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। भड़ाना ने सक्रिय सदस्यों की निष्ठा और पार्टी के संविधान के पालन पर जोर दिया।

- विज्ञापन -image description

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज़: शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु ब्लॉक निष्पादक समिति की बैठक आयोजित

दो लाख प्राथमिक सदस्यों का लक्ष्य-

- Advertisement -ishan

जिला संगठन प्रभारी श्री अशोक सैनी ने सदस्यता कार्य की प्रगति की जानकारी दी और आगामी 20 तारीख तक जिले में सवा दो लाख प्राथमिक सदस्यों के बनने की उम्मीद जताई। जिला अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह ओडिंट ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सक्रिय सदस्य बनाने के कार्य को गति देने की बात की। जिला संयोजक श्री प्रमोद आर्य ने सभी मंडलों पर सक्रिय सदस्यता सहयोगियों की नियुक्ति की घोषणा की।

जिला महामंत्री श्री बुद्धाराम गरवा ने अभियान की जानकारी दी जबकि गोविंद कुमावत ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यशाला में कई महत्वपूर्ण नेता और मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे जिन्होंने अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज़: कुचामन-डीडवाना की जिम्नास्टिक टीम के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!