HomeकुचामनसिटीKuchaman News: कुचामन रेलवे स्टेशन पर युवक का शव मिला

Kuchaman News: कुचामन रेलवे स्टेशन पर युवक का शव मिला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

Kuchaman News: कुचामनसिटी. कुचामन रेलवे स्टेशन पर एक युवक का शव रेलवे पटरियों पर पड़ा हुआ मिला। यह घटना सुबह की है, जब रेलवे यात्रियों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कुचामन थानाधिकारी सुरेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पुलिस ने शव की पहचान संपत कुमावत पुत्र धन्नाराम निवासी मोती राम जी की कोठी कुचामन के रूप में हुई हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रेन कमर के हिस्से के ऊपर से गुजर गई थी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और आगे की जांच जारी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं। 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments