Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीभारत विकास परिषद के बैनर तले सर्व हिन्दू समाज 20 जनवरी को...

भारत विकास परिषद के बैनर तले सर्व हिन्दू समाज 20 जनवरी को करेगा विशाल हनुमान चालीसा पाठ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

22 को मंदिरों में होगी सामूहिक पूजा

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कुचामन शहर में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के बैनर तले सर्व हिंदू समाज के सौजन्य से 20 जनवरी 2024 शनिवार शाम 6:15 बजे से पुराना बस स्टैंड पर विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले दिनों स्वास्तिक भवन संघ कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारत विकास परिषद के साथ-साथ शहर के विविध संगठनों के प्रमुख लोग एक साथ सम्मलित हुए।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम को और अधिक सफल बनाने के लिए कुचामन को नो बस्ती रचना में बाटकर सभी बस्तियों की कार्यकर्ताओं की अलग से बैठक करने का निर्णय लिया गया। पंपलेट(सूचना पत्रक) के साथ प्रत्येक घर तक पहुंचाए जा रहे है।

जिला प्रचारक द्वारा 22 जनवरी यानी प्राण प्रतिष्ठा के दिन कुचामन शहर के प्रत्येक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना है, ऐसा निवेदन पूरे हिन्दू समाज से वहां उपस्थित सभी समाज के प्रतिनिधियों के माध्यम से किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!