Tuesday, May 21, 2024
Homeकुचामनसिटीउपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुई मंत्रालयिक कर्मचारियों की...

उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुई मंत्रालयिक कर्मचारियों की कार्यशाला

- विज्ञापन -image description

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में 4 सितम्बर को उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में एक विभागीय कार्यशाला का आयोजन रखा गया।

कार्यशाला में जिला कुचामन – डीडवाना के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों तथा कम्प्यूटर अनुदेशकों ने भाग लिया। कार्यशाला में महेन्द्र चौधरी उपमुख्य सचेतक राजस्थान सरकार मुख्य अतिथि रहे। समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों की ओर से महेन्द्र चौधरी का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीशराय कुचामन सिटी ने की। महासंघ के पदाधिकारियों ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के बारे में उपमुख्य सचेतक को अवगत करवाया। उपमुख्य सचेत महेन्द्र चौधरी ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा कर मांगो को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में चांदमल शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक डीडवाना – कुचामन, आनन्द साद प्रदेशाध्यक्ष शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी निदेशालय बीकानेर, कन्हैया लाल काबरा अति.प्र. अधि., महीपाल सिंह उपकोषाधिकारी कुचामन सिटी, सुरेश गौड सहायक लेखाधिकारी राहुल गुप्ता सहायक लेखाधिकारी द्वितीय आदि ने वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों को कार्यालय के विभिन्न कार्यों से अवगत करवाया। अधिकारियों द्वारा कार्यालयों एवं विद्यालयों में नोट शीट चलाने के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में शिवकुमार गौड़ अध्यक्ष,  सूरज प्रकाश गौड़ प्र.अधि., गोपाल शर्मा प्र. अधि. डाइट, रमेश चौधरी सहा.प्र. अधि. डाइट कुचामन, प्रदीप दीक्षित क.अनु., सुन्दर सिंह भाटी क.स., महेश बगड़िया क.अनु., भागीरथ राम चौधरी स.प्र.अधि., सुरेश कुमार मूण्ड क.स., पल्लवी पातावत क.स., सन्तोष मावलिया क.स., कुसूम बागड़ा क. स. एवं अन्य मंत्रालयिक कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -image description
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Comments are closed.

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!