Friday, May 1, 2026
Homeनावां शहरहाथों में तिरंगा थामकर शहर में निकाली वाहन रैली

हाथों में तिरंगा थामकर शहर में निकाली वाहन रैली

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

उपखण्ड अधिकारी ने हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान, शारदा बाल निकेतन के बच्चों ने निकाली साइकिल व वाहन रैली

अरुण जोशी @ नावांशहर। आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में मनाने को लेकर शहर की शारदा बाल निकेतन स्कूल के बच्चों की ओर से विशाल साइकिल व वाहन तिरंगा रैली निकाली गई।

- विज्ञापन -image description
image description

उपखण्ड अधिकारी अंशुल सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा वाहन रैली का रवाना किया। एसडीएम अंशुल सिंह ने कहा कि अमृत महोत्सव आने वाली पीढियां भी याद रखेगी। देश के सभी लोगों ने इस पर गर्व है तथा घर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक नागरिक रुचि ले रहा है। उन्होंने शहर के प्रत्येक नागरिक से घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।

- विज्ञापन -image description

छोटे छोटे बच्चों ने साइकिल पर तिरंगा लगाने के साथ ही स्वयं के सीने पर तिरंगा दुपट्टा लगाकर देश प्रेम की भावना प्रकट की। तिरंगा रैली एसबीएन स्कूल से रवाना होकर पुराने बस स्टैण्ड, तहसील रोड़, व्यास कॉलोनी, गुजरातियों की बगीची के अन्दर से होते हुए बालिका विद्यालय चौराहा, गौरज चौक, सेठ रोड़, पीपली बाजार, मुख्य बाजार, चिकित्सालय के सामने से होते विद्यालय परिसर पंहची। मार्ग में लोगों ने तिरंगा रैली पर पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया।

वाहन रैली में भारत माता की मनमोहक सजीव झांकी सजाई गई इसके साथ ही देश भक्ति गीतों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!