Homeकुचामनसिटीमहेद्र मंडीवाल को नियुक्त किया कांग्रेस INCR डीडवाना तहसील अध्यक्ष

महेद्र मंडीवाल को नियुक्त किया कांग्रेस INCR डीडवाना तहसील अध्यक्ष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना:- कांग्रेस आईएनसीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु भाई पटेल व राष्ट्रीय सचिव प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार नागौर जिला अध्यक्ष परसाराम बुगालिया ने महेंद्र मंडीवाल को आईएनसीआर डीडवाना तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। आईएनसीआर के नवनियुक्त महेद्र मंडीवाल ने इस नियुक्ति के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। इसी के साथ महेंद्र मंडीवाल डीडवाना तहसील अध्यक्ष नियुक्त होने पर कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नाराम महला, महासचिव कमल कांत, यूथ प्रदेश अध्यक्ष हुसैन लीलगर सहित डीडवाना-कुचामन सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर खुशी जाहिर की व आईएनसीआर के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी और जिला ध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर खेताराम बलारा जिला परिषद प्रतिनिधि मौलासर, मनोज भगत निमोद, मेघाराम भगत, हितेश जाखड़ दीपक नेहरा, कांग्रेस कार्यकर्ता गिरधारीराम महला, उप तहसील चितावा अध्यक्ष रमेश कुमार, सुरेश धोरी, शक्ति सिंह आसपुरा, सहित कार्यकर्ताओं ने महेंद्र मंडीवाल को बधाई दी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments