Homeराजनीतिव्यापारी सम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दुकानदारों से जनसंपर्क

व्यापारी सम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दुकानदारों से जनसंपर्क

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक@ कुचामनसिटी। शहर के सरला बिरला कल्याण मण्डपम् में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम संयोजक देवीलाल दादरवाल, बीकानेर संभाग के प्रभारी ज्ञाना राम रणवां, नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया, भाजपा युवा नेता बाबूलाल कुमावत पलाड़ा ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 सालों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेहतरीन कार्य करनेपर भाजपा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि नावां विधानसभा के प्रत्येक गांव एवं शहर के व्यापारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ताओं सहित व्यापारी मौजूद रहेंगे। व्यापारी सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को दुकानदारों से जनसंपर्क किया गया, इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments