Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन नगरपरिषद बोर्ड मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष ने दी धरने की चेतावनी,...

कुचामन नगरपरिषद बोर्ड मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष ने दी धरने की चेतावनी, लगाए सभापति मुर्दाबाद के नारे

श्री वीर तेजा सर्किल के जीर्णोद्धार पर सर्वसम्मति

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद कार्यालय सभागार में सोमवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सभापति आसिफ खान ने की।

- विज्ञापन -image description
image description

इसमें नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या, उपसभापति हेमराज चावला, नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

- विज्ञापन -image description

बैठक में शहर के वीर तेजा सर्किल के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसके तहत विधायक कोटे से 31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस दौरान पार्षदों ने पिछले लगभग 15 महीनों से पार्षद भत्ता नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्षद बाबूलाल कुमावत ने कहा कि पिछली बोर्ड बैठकों में स्वीकृत कई प्रस्ताव अब तक धरातल पर नहीं उतरे हैं, जिससे आमजन परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के इस बोर्ड के कार्यकाल में कोई भी अच्छा काम नहीं हुआ है।

- Advertisement -ishan

पार्षद मानसिंह ने शहर में जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों और टूटी नालियों को ठीक कराने की मांग रखी। इस पर सभापति ने आश्वासन दिया कि जल्द शहर का निरीक्षण कर बजट के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने कहा कि शहर में जहां भी आपात स्थिति है, वहां कल से ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

बैठक के समापन पर कुछ भाजपा पार्षदों ने सभापति मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया ने आरोप लगाया कि खसरा नंबर 573, जो शहर से 8 किलोमीटर दूर खाली जमीन है, उसकी स्वमोटो 90-ए की कार्रवाई कर दी गई है, जबकि शहर के कई आबादी क्षेत्रों की 90-ए अब तक नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकरण की जांच 7 दिन में नहीं हुई, तो धरना दिया जाएगा।

आस्था पब्लिक स्कूल कुचामन सिटी को मिली U-14 खो-खो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में विशेष अतिथि होंगे कुचामन सिटी के राकेश चौधरी और उनकी पत्नी मनोहरी देवी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!