नावां-मिठड़ी रोड स्थित सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों को 24 अक्टूबर को अजमेर एवं आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वाद की ढाणी में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया तथा किशनगढ़ स्थित काली माता मंदिर में दर्शन कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित हुए।

पिकनिक के दौरान स्वाद की ढाणी में बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने टॉय ट्रेन, स्विमिंग पूल, ऊंट की सवारी, घुड़सवारी तथा विभिन्न प्रकार के झूलों का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों एवं शिक्षकों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को किशनगढ़ स्थित काली माता मंदिर भी ले जाया गया, जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन किए। इस धार्मिक भ्रमण के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिला।

किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी जरूरी
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर लकी गौड़ ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन, व्यावहारिक ज्ञान एवं बाहरी दुनिया का अनुभव भी बेहद आवश्यक है।
इस प्रकार की शैक्षणिक यात्राओं से बच्चों में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, सामाजिक व्यवहार तथा नई चीजें सीखने की क्षमता विकसित होती है। पिकनिक बच्चों के मानसिक विकास और मनोरंजन का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी भविष्य में भी विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां और ज्ञानवर्धक शैक्षणिक यात्राएं आयोजित करती रहेगी, ताकि बच्चे किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन का अनुभव भी प्राप्त कर सकें।
इस पिकनिक में विद्यालय के शिक्षकगण रणवीर सर, बबीता मैम, हेमकंवर मैम, दीपिका मैम, हरीश सर, मनोज सर, हेमराज सर, मधु मैम एवं प्रतिभा मैम सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने बच्चों की देखरेख करते हुए यात्रा को आनंददायक एवं यादगार बनाने में सहयोग दिया।
नावां सिटी में धूमधाम से मनाई महाराजा अजमीढ़ की जयंती, मेधावी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान






