Homeनावां शहरनावां में 25 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान पराशर की...

नावां में 25 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान पराशर की जयंती

पारीक समाज की बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा, मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं का होगा सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां. पारीक समाज की बैठक 16 अक्टूबर को समाज अध्यक्ष गोविन्द गोपाल पारीक की अध्यक्षता में बनवारी लाल पारीक के निवास पर आयोजित हुई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

समाज के सदस्य महेंद्र पारीक ने बताया कि बैठक में आगामी 25 अक्टूबर को भगवान पराशर की जयंती धूमधाम से गोरख चोक स्थित परशुराम भवन में मनाने को लेकर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

- विज्ञापन -image description

बैठक में निर्णय लिया गया कि जयंती समारोह में नावां के साथ मीठड़ी और पांचोता के पारीक परिवारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए महेंद्र पारीक, गोविन्द गोपाल पारीक, नटवरलाल पारीक, विष्णु पारीक और अवधेश पारीक को संपर्क कर निमंत्रण देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रतिभा सम्मान समारोह

समारोह में वर्ष 2026 में दसवीं और बारहवीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं तथा विशेष उपलब्धि हासिल करने वालों का सम्मान किया जाएगा। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी द्वारका प्रसाद, हेमंत और लक्ष्मीकांत पारीक को दी गई।

- Advertisement -ishan

जयंती के अवसर पर दोपहर 2:15 बजे परशुराम भवन में सुंदरकांड पाठ सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम को समाज के स्नेह भोज का आयोजन होगा। बैठक में राजकुमार पारीक, बजरंगलाल पारीक, प्रकाश पारीक, राहुल, रामकृष्ण, हरिशंकर, बंटी सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

कुचामन सिटी: मां शाकंभरी मंदिर में 19 अक्टूबर को होगा भव्य रात्रि जागरण, 20 अक्टूबर को यज्ञ पूर्णाहुति

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments