Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कोचिंग में शिक्षक ने छात्र के मुंह पर मारे जूते,...

कुचामन सिटी: कोचिंग में शिक्षक ने छात्र के मुंह पर मारे जूते, गर्दन पकड़कर टेबल पर गिराया; बेरहमी से पिटाई का VIDEO

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर की जागृति क्लासेज में एक शिक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिक्षक छात्र की गर्दन पकड़ने की कोशिश करते हुए उसके चांटे मारता दिखाई दे रहा है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस दौरान शिक्षक छात्र को गर्दन से पकड़कर टेबल पर गिरा देता है। इसके साथ ही जूता खोलकर छात्र को बाहर नहीं जाने देता और उसके मुंह पर जूते मारता है। छात्र अपने बचाव की कोशिश करता है, लेकिन शिक्षक उसका हाथ मरोड़ता दिखाई दे रहा है। 4 मिनट 56 सेकेंड के इस वीडियो में छात्र को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। परिजन भी इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

छात्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

पुलिस थाना कुचामन सिटी में जागृति क्लासेज में पढ़ने वाले छात्र की ओर से शिक्षक के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट पेश की गई।

रिपोर्ट के अनुसार –  छात्र 10 अक्टूबर 2026 को हमेशा की तरह कोचिंग में पढ़ाई करने गया था। इस दौरान कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षक श्योपाल दुधवाल ने उसे क्लास रूम में आगे बुलाकर मारपीट की और बेवजह अपमानित किया। मारपीट में छात्र के चोटें आईं। साथ ही, शिक्षक द्वारा दोबारा दिखाई देने पर मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

- Advertisement -ishan

पुलिस ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद प्रकरण दर्ज किया। मामले का अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार को सौंपा गया है। पुलिस के अनुसार, परिवादी का मेडिकल अलग से करवाया जा रहा है।

कुचामन सिटी: पारीक कॉलोनी में 11 अक्टूबर से होगा इक्कीसवां विशाल नवरात्रा महोत्सव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments