नावां सिटी. शहर के बाग के गणेश मंदिर में शनिवार की सुबह श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.) के सदस्यों ने नवम वार्षिकोत्सव का लेकर निमंत्रण दिया।

श्याम परिवार ने भगवान गणेश का पूजन-स्मरण कर आगामी वार्षिकोत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की मंगलकामना की गई।

समिति सदस्यों ने विधिवत रूप से भगवान गणेश को निमंत्रण अर्पित कर बाबा श्याम के वार्षिकोत्सव की तैयारियों का आगाज किया।
धार्मिक परंपराओं के अनुसार – किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत प्रथम पूज्य भगवान गणेश के स्मरण से की जाती है। समिति का उद्देश्य प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस वार्षिकोत्सव के माध्यम से बाबा श्याम की भक्ति, सेवा और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ श्रद्धालुओं में आपसी प्रेम एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।

कुचामन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त; चालक गिरफ्तार
वार्षिकोत्सव में देश के विभिन्न शहरों से आने वाले भजन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर करेंगे। इसमें गौरी शरण इंदौर, अजय शर्मा दौसा, नरेंद्र राणा जयपुर, अनुराग मित्तल भिवानी, हिमांशी कंडारा जयपुर तथा मुकेश राजपुरोहित कुचामन सहित अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
इस अवसर पर समिति के सदस्य गौतम खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, कैलाश गौड़, हरिओम प्रसाद शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, राजेश कुमावत, आनंद जोशी, मनीष शर्मा, हेमंत कुमावत, जगदीश चोटिया, चेनाराम सहित अन्य सदस्यों ने पूजन किया।
नावां पंचायत समिति चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और RLP की टक्कर, महेंद्र चौधरी की बेटी ने भरा नामांकन






