Homeनावां शहरनावां पंचायत समिति चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और RLP की टक्कर, महेंद्र...

नावां पंचायत समिति चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और RLP की टक्कर, महेंद्र चौधरी की बेटी ने भरा नामांकन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. नावां पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पर शुक्रवार को 66 नामांकन पत्र जमा हुए। 

- विज्ञापन -image description

इसके साथ ही कुल नामांकन पत्रों की संख्या 132 पहुंच गई है। इस बार चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि दोनों ही पार्टियों ने नगर निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। ऐसे में नावां पंचायत समिति चुनाव का मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प रहेगा। 

- विज्ञापन -image description

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। शुक्रवार को 66 नामांकन पत्र जमा हुए, जिससे कुल नामांकन पत्रों की संख्या 132 हो गई।

डॉ. कनुप्रिया चौधरी ने नामांकन दाखिल किया।

महेंद्र चौधरी की बेटी ने दाखिल किया नामांकन, मंत्री विजय सिंह भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे 

नामांकन प्रक्रिया के दौरान वार्ड संख्या 19 से पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी और पूर्व जिला प्रमुख सुनीता चौधरी की पुत्री डॉ. कनुप्रिया चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही महेंद्र चौधरी के परिवार की अगली पीढ़ी भी अब चुनावी मुकाबले में उतर आई है।

- Advertisement -ishan

वहीं, राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी भी मीडिया के कैमरे में मुस्कुराते हुए नजर आए। वे वार्ड संख्या 4 से भाजपा प्रत्याशी नीरजा सिंह शेखावत पत्नी सुरेंद्र सिंह कांसेड़ा के समर्थन में नामांकन भरवाने पहुंचे थे। उनके चेहरे के हाव-भाव ने बता दिया कि इस बार भी चुनाव में बड़ा खेल देखने को मिल सकता है। भाजपा इस बार पूरी तैयारी और रणनीति के साथ पंचायत समिति चुनाव के मैदान में उतरी है। 

कांग्रेस, भाजपा और RLP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला 

नावां पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी समीकरण और दिलचस्प हो गए हैं। तीनों दलों की मौजूदगी से विभिन्न वार्डों में मुकाबला कड़ा होगा।

डीडवाना-कुचामन जिले में भाजपा ने जिला परिषद के सभी 35 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा की

अब 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच के बाद पात्र प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर तक नाम वापसी का अवसर रहेगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर सामने आएगी। 4 नवंबर को मतगणना के बाद तय होगा कि नावां पंचायत समिति में किस पार्टी का परचम लहराता है।

भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सूची:

वार्ड संख्या 1 से जमना देवी, वार्ड 2 से मंजू, वार्ड 3 से सरोज, वार्ड 4 से नीरजा कँवर शेखावत, वार्ड 5 से सरोज कँवर, वार्ड 6 से सरोज, वार्ड 7 से मीरा देवी, वार्ड 8 से लक्ष्मीकान्त शर्मा, वार्ड 9 से भंवरलाल, वार्ड 10 से सुभाष चन्द, वार्ड 11 से राकेश नायक, वार्ड 12 से कमलेश कँवर, वार्ड 13 से सुरजा राम, वार्ड 14 से हेमचन्द शर्मा, वार्ड 15 से गीता, वार्ड 16 से इंदरा देवी, वार्ड 17 से प्रभुराम, वार्ड 18 से तेजा राम रुलानिया, वार्ड 19 से हीरा राम, वार्ड 20 से सुमन देवी और वार्ड 21 से रमेश्वर लाल। 

कांग्रेस की प्रत्याशी सूची:

वार्ड संख्या 1 से किरण, वार्ड 2 से तारा, वार्ड 3 से लक्ष्मी, वार्ड 4 से गजेन्द्र सिंह, वार्ड 5 से नन्दू देवी, वार्ड 6 से संजू चौधरी, वार्ड 7 से केशर देवी, वार्ड 8 से महेश, वार्ड 9 से राधेश्याम, वार्ड 10 से राजुराम, वार्ड 11 से बिरदी चन्द, वार्ड 12 से सजना देवी, वार्ड 13 से मनेज गणेश, वार्ड 14 से ज्ञाना राम, वार्ड 15 से सुन्दरी, वार्ड 16 से पतासी, वार्ड 17 से नोरतन बलाई, वार्ड 18 से राधा, वार्ड 19 से कनुप्रिया चौधरी, वार्ड 20 से संजू और वार्ड 21 से दातार सिंह। 

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की प्रत्याशी सूची:

वार्ड संख्या 1 से आनंद देवी, वार्ड 2 से अनिता, वार्ड 4 से सूजा राम, वार्ड 5 से संतोष कुमारी, वार्ड 6 से सुनीता कुमावत, वार्ड 7 से प्रेम देवी, वार्ड 8 से गोपाल राम, वार्ड 10 से ममता, वार्ड 11 से राकेश कुमार, वार्ड 12 से पपीता लाम्बा, वार्ड 13 से मुकेश कुमार चौधरी, वार्ड 14 से महेन्द्र कुमार, वार्ड 15 से सुमन कुमारी, वार्ड 16 से प्रभाती देवी, वार्ड 17 से किशन कुमार, वार्ड 18 से अकरीम, वार्ड 19 से चेनाराम, वार्ड 20 से भंवरी देवी और वार्ड 21 से मेघा चौधरी।

नावां: खांडल विप्र समाज का दीपावली स्नेह मिलन 14 नवंबर को, ब्राह्मण समाज के प्रत्याशियों का होगा सम्मान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments