Homeकुचामनसिटीकुचामन में कांग्रेस ने मनाया महात्मा गांधी और पूर्व PM शास्त्री का...

कुचामन में कांग्रेस ने मनाया महात्मा गांधी और पूर्व PM शास्त्री का जयंती समारोह

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आज स्थानीय कनोई पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत ने इन दोनों महान विभूतियों का स्मरण करते हुए उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को आज भी हमारे जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री किशोर सिंह चावंडिया ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को महान युगद्रष्टा बताया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान व्यक्तित्व बताया।

- Advertisement -ishan

अपने उद्बोधन में नगर परिषद के पूर्व उपसभापति हेमराज चावला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को युगद्रष्टा बताया तथा समस्त कांग्रेसजनों को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षद फजलु रहमान कुरैशी, युवा पार्षद गजेंद्र कांसोटिया एवं पार्षद शंकर मोहनपुरिया ने भी दोनों महान विभूतियों का स्मरण करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी तथा हम समस्त कांग्रेसजन भी उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

गांधीजी के सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: महिला प्रदेश अध्यक्ष

अपने उद्बोधन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत ही नहीं, अपितु पूरे विश्व की महान विभूति थे।

उन्होंने स्मरण करते हुए बताया कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही हम सभी का कर्तव्य है तथा उनका बताया हुआ एक भी संकल्प यदि हम अपने जीवन में अपनाते हैं तो भी उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

देश की आजादी के लिए उन्होंने सत्य व अहिंसा का नारा दिया था तथा भारत छोड़ो आंदोलन, नमक आंदोलन और असहयोग आंदोलन से देश की आजादी का बिगुल बजाया था। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के लिए उन्होंने अपने उद्बोधन में उन्हें सादगी की प्रतिमूर्ति बताया तथा उनका दिया हुआ नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी भारतवर्ष में गुंजायमान है।

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कुचामन सिटी में 4 अक्टूबर को निःशुल्क 47वां मासिक हड्डी रोग शिविर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments