नावां-मिठड़ी रोड स्थित 7 डेज स्मार्ट एकेडमी सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल जगत में विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चकबॉल खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। विद्यार्थियों के राष्ट्रीय टीम में चयन से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों में कृष चौधरी पुत्र कैलाश चौधरी (कक्षा 9), संदीप यादव पुत्र लिछमण राम (कक्षा 11 आर्ट्स), पूरब पुत्र राजेंद्र (कक्षा 11 साइंस) तथा ओजस्विन पुत्र कैलाश (कक्षा 11 साइंस) शामिल हैं।
चारों चयनित विद्यार्थी 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गुवाहाटी, असम के लिए रवाना होंगे। वहां 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की चकबॉल प्रतियोगिता में वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में विद्यालय के चकबॉल कोच अक्षय कुमार तंवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के साथ प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया है।
MD बोले – स्टूडेंट्स को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जा रहा तैयार
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर लकी गौर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें निरंतर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को जिला एवं राज्य स्तर के बाद अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
कुचामन सिटी: चेक बाउंस मामले में आरोपी को दो साल का कारावास, ₹6.05 लाख प्रतिकर देने का आदेश
हमारा प्रयास है कि बच्चों की प्रतिभा केवल अपने जिले या राज्य तक सीमित न रहे, बल्कि वे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रहा है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार सफलता प्राप्त कर सके।
विद्यालय प्रबंधन ने चारों चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा कोच अक्षय कुमार तंवर के प्रयासों की सराहना की।
नावां: ग्राम पंचायत उलाना कार्यालय के लिए सवा बीघा जमीन दान, दानदाता का किया सम्मान







