कुचामन सिटी. मां शाकंभरी सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से आयोजित शारदीय नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत स्वरूपली डूंगरी स्थित मां शाकंभरी मंदिर में 19 अक्टूबर, सोमवार को भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा।
जागरण में स्थानीय कलाकार कानाराम चंदेलिया एंड पार्टी और जय साहेब एंड पार्टी सहित आमंत्रित कलाकारों की ओर से मां शाकंभरी के चरणों में भजनों के पुष्पहार अर्पित किए जाएंगे।

कुचामन सिटी में दीपावली को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, कलक्टर ने 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
महोत्सव के क्रम में 20 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 9:15 बजे से यज्ञ की पूर्णाहुति प्रारंभ होगी। हवन के पश्चात आमंत्रित कन्याओं का पद प्रक्षालन कर उन्हें भोजन प्रसादी प्रदान की जाएगी। प्रसादी के बाद सभी आमंत्रित कन्याओं का ससम्मान तिलक कर उन्हें दक्षिणा भेंट की जाएगी।








