Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नगर परिषद के सभी वार्डों में समान विकास की मांग,...

कुचामन सिटी: नगर परिषद के सभी वार्डों में समान विकास की मांग, कांग्रेस पार्षद दल ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद कुचामन सिटी के सभी वार्डों में राजनीतिक भेदभाव से परे समान एवं संतुलित विकास कार्य करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने सभापति/आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हाजी फजलू रहमान कुरैशी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में सभी वार्डों में आवश्यकता, जनसंख्या, प्राथमिकता और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर विकास कार्य करवाने की मांग की गई।

- विज्ञापन -image description

ज्ञापन में कहा गया कि नगर परिषद पूरे शहर की जनता की संस्था है। किसी भी वार्ड का नागरिक राजनीतिक दल के आधार पर विकास योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित सभी दलों के पार्षदों के वार्डों में बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाए जाने चाहिए।

कांग्रेस पार्षद दल ने कहा कि किसी वार्ड में विपक्षी दल का पार्षद होने के कारण वहां के विकास कार्यों को प्राथमिकता से वंचित रखना जनहित और लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के अनुरूप नहीं है। सड़क, नाली, सफाई, रोशनी, पेयजल, सीवरेज, पार्क और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में पारदर्शी नीति अपनाई जानी चाहिए।

- Advertisement -ishan

ज्ञापन में नगर परिषद के सभी वार्डों में लंबित एवं आवश्यक विकास कार्यों की समीक्षा करवाकर निष्पक्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्य स्वीकृत करने और शीघ्र शुरू करवाने की मांग की गई। पार्षदों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि भेदभाव का विरोध करते हुए सभी वार्डों में समान विकास सुनिश्चित करवाना है।

कांग्रेस पार्षद दल ने ज्ञापन में कहा कि “पार्षद की पार्टी अलग हो सकती है, लेकिन वार्ड की जनता अलग नहीं हो सकती। विकास पर किसी दल का अधिकार नहीं होता, विकास हर नागरिक का अधिकार होता है।” उन्होंने नगर परिषद से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर के प्रत्येक वार्ड में समान विकास सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में हाजी फजलू रहमान कुरैशी, गजेंद्र कंसोटिया, चैनसुख सोलंकी, कमल जैन, पारस बागड़ा, सुनीता राय, ललिता वर्मा, दीनदयाल, शंकर मोहनपुरिया, इकबाल टाक, ओमप्रकाश कुमावत, पोखर मेहरा, अमतूल बानो और पूनम चंदेलिया शामिल रहे।

कुचामन सिटी: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंतव्य सिंह शेखावत ने जीता कांस्य पदक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments