Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: दो दिवसीय दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर में 206 दिव्यांगजन चयनित

कुचामन सिटी: दो दिवसीय दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर में 206 दिव्यांगजन चयनित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर-अजमेर एवं महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विशाल दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर का आयोजन चिन्मय संत भवन, महावीर भवन, पुरानी धान मंडी, कुचामन सिटी में किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: अग्रसेन जयंती महोत्सव में ब्लाइंड चैलेंज, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

- विज्ञापन -image description

शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए कुल 206 दिव्यांगजनों का चयन किया गया।

महावीर इंटरनेशनल के वीर रामावतार गोयल एवं वीर अजित पहाड़िया ने बताया कि शिविर में संयोजक वीर सुभाष गंगवाल, वीर सम्पत बगड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर तेजकुमार, वीर कैलाश पांड्या, वीर विजय पहाड़िया, वीर गोरधन मालवीय, वीर सुनील माथुर, वीर बलराम प्रधान, वीर अशोक अजमेरा, वीर संदीप पांड्या एवं महेश लढ़ा ने दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक उपकरणों के चयन में सराहनीय सहयोग किया।

- Advertisement -ishan

शिविर का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में ऐसे दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाना है, जो पूर्व में किसी कारणवश सहायता से वंचित रह गए थे।

वीर सुरेश गंगवाल ने बताया कि चिन्हीकरण के बाद पात्र दिव्यांगजनों में ट्राई साइकिल के लिए 13, व्हीलचेयर के लिए 21, जयपुर फुट कृत्रिम पैर के लिए 7, कृत्रिम हाथ के लिए 5, कैलिपर्स के लिए 28, विशेष शूज के लिए 2, बेल्ट के लिए 1, बैसाखी के लिए 13, बुजुर्ग छड़ी के लिए 28, वॉकर के लिए 8, BTE स्पेशल कान की मशीन के लिए 74, चाय की टपरी के सामान के लिए 4 तथा सिलाई मशीन के लिए 2 दिव्यांगजनों का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त ब्लाइंड स्मार्ट सेंसर छड़ी सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए कुल 206 दिव्यांगजन चयनित किए गए।

अजमेर समिति के सुरेश मेहरा के अनुसार – ऑनलाइन पंजीकृत 402 दिव्यांगजनों को भी आगामी शिविर में उपकरण वितरित किए जाएंगे। सभी चयनित लाभार्थियों को जल्द ही सूचना देकर उपकरण वितरित किए जाएंगे।

अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुचामन सिटी में पंचायत चुनाव को लेकर 10 अक्टूबर को होगा प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments