कुचामन सिटी. अग्रवाल समाज के आराध्य एवं समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की 5180वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ 4 अक्टूबर 2026 से होने जा रहा है।
महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ 4 अक्टूबर को प्रातः 9:15 बजे, अग्रवाल भवन, सब्जी मंडी से किया जाएगा। महोत्सव को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अग्रवाल समाज समिति, अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जो 7 दिन तक चलेंगी।

जयंती महोत्सव के दौरान बच्चों के विभिन्न आयु वर्गों, महिला वर्ग, युवती वर्ग एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग मनोरंजक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और उत्साह प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
आयोजक समितियों द्वारा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर स्नेही ने समाज के सभी बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों से महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया है।
कुचामन सिटी: चेक बाउंस मामले में आरोपी को दो साल का कारावास, ₹6.05 लाख प्रतिकर देने का आदेश







