कुचामन थाना अधिकारी राजेंद्र खदाव (सीआई) के निर्देशानुसार 17 सितंबर 2026 को घांटी कुआं स्थित दिगंबर जैन सेकेंडरी स्कूल में साइबर मंत्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में साइबर अपराध जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में साइबर मंत्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक महेश शर्मा ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया की सुरक्षा, साइबर उत्पीड़न, डिजिटल निजता और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग सहित विभिन्न साइबर सुरक्षा विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों को इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के बारे में बताया गया। साथ ही, किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या धोखाधड़ी की स्थिति में सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा।








