Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात हुई बारिश के बाद फिर...

कुचामन सिटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात हुई बारिश के बाद फिर मौसम विभाग का अलर्ट जारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात से शुरू हुआ बारिश का दौर कुचामन सिटी में मौसम को पूरी तरह बदल गया है। रात करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो काफी देर तक जारी रही।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बारिश के बाद पिछले दिनों बढ़े तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

- विज्ञापन -image description

बारिश के चलते आज कुचामन सिटी में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से डीडवाना-कुचामन जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी समय में जिले में बारिश की संभावना जताई है।

6 सितंबर को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार – 5 और 6 सितंबर को पूर्वी तथा पूर्वी-उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक वर्तमान में वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन भी श्रीगंगानगर और WML से होकर गुजर रही है।

- Advertisement -ishan

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के बारां, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली और सवाईमाधोपुर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी और अतिभारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक 131 मिलीमीटर बारिश तलवाड़ा, सवाईमाधोपुर में दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार – 6 सितंबर को भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

7 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी

मौसम विभाग ने बताया कि 7 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

वहीं 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां थमने की प्रबल संभावना जताई गई है।

कुचामन सिटी में फिर लौट आया वादों का दौर, चुनाव आते ही याद आया शहर का विकास

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments