कुचामन सिटी. नगर परिषद चुनाव 2026 के लिए पदमपुरा रिंग रोड के पास स्थित राजकीय बालिका महाविद्यालय में आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है।
कुचामन सिटी नगर परिषद के 45 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के साथ ही वार्डवार परिणाम सामने आ रहे हैं और नगर परिषद में किस पार्टी का बोर्ड बनने की स्थिति है, इसकी तस्वीर भी धीरे-धीरे साफ हो रही है।

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से केंद्र के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
वार्ड 1 से 24 तक स्थिति
अब तक सामने आए परिणामों में वार्ड नंबर 1 से मोहिनी देवी निर्दलीय, वार्ड 2 से बरखा जैन भाजपा, वार्ड 3 से संतोष गुर्जर निर्दलीय, वार्ड 4 से गुंजन कंवर भाजपा, वार्ड 5 से कमल सोनी निर्दलीय, वार्ड 6 से भागीरथ कुमार भाजपा, वार्ड 7 से सिकंदर किंची कांग्रेस, वार्ड 8 से पारसा बगड़ा कांग्रेस, वार्ड 9 से सुनील कुमार भाजपा, वार्ड 10 से बंदू अली निर्दलीय, वार्ड 11 से लीलाधर सेन कांग्रेस, वार्ड 12 से दीनदयाल कांग्रेस, वार्ड 13 से हेमराज पारीक भाजपा, वार्ड 14 से डालूराम भाजपा और वार्ड 15 से सुनीता कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

इसके बाद वार्ड नंबर 16 का परिणाम भी सामने आ गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी विक्रम राजोरिया ने जीत दर्ज की है।
वहीं वार्ड नंबर 17 में निर्दलीय प्रत्याशी योगेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम शर्मा को हराकर जीत हासिल की। वार्ड 17 का परिणाम सामने आने के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में एक और सीट जुड़ गई है।
वार्ड नंबर 18 से बाबूलाल कुमावत भाजपा के विजेता रहे।
इसके बाद वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय प्रत्याशी गीता ने जीत दर्ज की। वार्ड 20 से पोकर राम कांग्रेस, वार्ड 21 से राजकुमार फौजी भाजपा, वार्ड 22 से अमतुल कांग्रेस, वार्ड 23 से पुष्पा देवी निर्दलीय और वार्ड 24 से शंकर लाल मोहनपुरिया कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
अब तक घोषित सीटों की स्थिति
भाजपा – 9 सीटें
कांग्रेस – 8 सीटें
निर्दलीय – 7 सीटें
डीडवाना-कुचामन की 5 नगर पालिकाओं में भाजपा का दबदबा, 65 वार्डों में जीत







