कुचामन सिटी: नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए भाजपा से बाबूलाल कुमावत और कांग्रेस से दीनदयाल कुमावत उम्मीदवार हैं।
नावां: नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से अवधेश पारीक और भाजपा से देवीलाल कुमावत उम्मीदवार होंगे।

डीडवाना-कुचामन नगर परिषद में भाजपा और मकराना में कांग्रेस ने हासिल की जीत
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। नामांकन सुबह 11 बजे तक, संवीक्षा 11:30 बजे से और नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक होगी। आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद तत्काल मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

डीडवाना-कुचामन जिले की पांच नगर पालिकाओं में कांग्रेस ने चार, भाजपा ने एक जगह दर्ज की जीत







