नावां नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश पारीक ने जीत दर्ज की। पारीक को कुल 15 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी देवीलाल कुमावत को 9 मत प्राप्त हुए। भाजपा के खेमे से भी 1 वोट अतिरिक्त मिला।
नगरपालिका के 25 सदस्यीय बोर्ड में एक निर्दलीय पार्षद मुलचंद टांक मतदान से दूर रहे। इसके चलते कुल 24 मत ही पड़े। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश पारीक को निर्वाचित घोषित किया।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अवधेश पारीक अब नावा नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद का दायित्व संभालेंगे।
कुचामन में सभापति-उपसभापति दोनों भाजपा के, विजय जुलूस में नाचे मंत्री विजय सिंह







