कुचामन सिटी. नगर परिषद के वार्ड नंबर 32 में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अब्दुल फैशल ने आज नामांकन वापसी के आखिरी दिन अपना नामांकन फार्म वापस ले लिया।
जिन प्रत्याशियों को टिकट नहीं मिला। वे पहले से ही पार्टी से नाराज हैं। वहीं जिन्हें टिकट मिला, वे अब पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं।

अब्दुल फैशल को इंडियन नेशनल कांग्रेस ने वार्ड 32 से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करते हुए पार्टी का टिकट दिया था।
कुचामन चुनाव: क्या इस बार निर्दलीयों के हाथ में होगी कमान या फिर हाइब्रिड होगा सभापति?

नामांकन वापस लिए जाने के बाद वार्ड की चुनावी तस्वीर बदल गई है और सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं, अब्दुल फैशल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
वार्ड नंबर 32 से भाजपा ने नरेंद्र राजपुरोहित को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद अब वार्ड में कांग्रेस का कोई अधिकृत प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। ऐसे में अब्दुल फैशल के निर्दलीय चुनाव लड़ने की स्थिति में इसका सीधा राजनीतिक असर भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र राजपुरोहित के पक्ष में जाने की संभावना जताई जा रही है।
नगर परिषद चुनाव को लेकर आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। वहीं कांग्रेस के पास अब नगर परिषद के 44 वार्डों में अपने पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
कुचामन नगर परिषद चुनाव: अब बागियों को बैठाने के हथकंडे अपना रही हैं पार्टियां







