Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न, झांकियां देखने उमड़ी श्रद्धालुओं...

कुचामन सिटी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न, झांकियां देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्री बालाजी नवयुवक मंडल सेवा संस्थान के तत्वावधान में न्यू कॉलोनी स्थित तोषनीवाल जी का नोहरा में आयोजित एक दिवसीय 24वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस वर्ष महोत्सव “मेरो वृंदावन उत्सव – ब्रज रस” थीम पर आधारित रहा। आयोजन में श्रद्धालुओं को ब्रज की पवित्र भूमि और राधा-कृष्ण की लीलाओं की आकर्षक झांकियों के माध्यम से अलौकिक अनुभूति कराई गई।

- विज्ञापन -image description

भगवान श्री कृष्ण की 10 लीलाओं का जीवंत प्रदर्शन बना खास आकर्षण

महोत्सव में वृंदावन के सात प्रसिद्ध मंदिरों के 3डी कट-आउट डिजाइन, भव्य झांकियां, आकर्षक लाइटिंग, मनमोहक सजावट और फूल बंगले ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। वहीं बालगोपाल की माखनचोर श्रीकृष्ण की 10 मनमोहक लीलाओं का जीवंत प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं के लिए “माखनचोर संग एक सेल्फी!” थीम पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया, जहां लोगों ने उत्साह के साथ फोटो खिंचवाई।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम संयोजक अंकित सारडा और दिलीप हुरकट ने बताया कि झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर लंबी कतारें लगी रहीं। विशेष रूप से बच्चों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रात्रि में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया तथा महाआरती का आयोजन किया गया।

आयोजन के दौरान नथमल सोमानी, अध्यक्ष रवि गट्टाणी, सचिव सुमित सोमानी, संयोजक अंकित सारडा, सुनील शर्मा, दिलीप हुरकट, दीपक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, जयप्रकाश बंसल, विपिन अग्रवाल, राघव सारडा, नथमल अग्रवाल, सौरभ बंसल, विष्णु कामदार, मनीष अग्रवाल, मनीष मोर, अभिषेक कलंत्री, नवीन शर्मा, शुभम शर्मा, पवन अग्रवाल, रविन्द्र तोषनीवाल, ऋषिकेश सोमानी, सुजल अग्रवाल, निश्चल माहेश्वरी, उत्सव अग्रवाल, मयंक कांकाणी, आशीष मोजिका और अनुराग माली सहित मंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे।

प्रशासनिक स्तर पर पुलिस अमले ने मय जाब्ता कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन ने आयोजनकर्ताओं की अनुशासित एवं व्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की। मंडल के सचिव सुमित सोमानी ने पुलिस प्रशासन, भामाशाहों, पत्रकार बंधुओं, जीएसवी स्कूल, हार्मोनी वर्ल्ड स्कूल तथा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

महोत्सव में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गट्टाणी, महेश रामचन्द्रका, रामावतार सेन, दीपचंद टेलर, महावीर बुड्सुवाला, श्रीनारायण अग्रवाल, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष मोहनप्रकाश मालपानी, अग्रवाल समाज अध्यक्ष मुरली स्नेही और लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. वी.के. गुप्ता सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर झांकियों के दर्शन किए।

कुचामन सिटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात हुई बारिश के बाद फिर मौसम विभाग का अलर्ट जारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments