कुचामन सिटी. लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सीता देवी सत्यनारायण काबरा चैरिटेबल सोसायटी के सौजन्य से रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जयपुर से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में कुल 63 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। मरीजों की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। इनमें एचबीए1सी की 24, लिपिड प्रोफाइल की 2, सीबीसी की 6, ब्लड शुगर की 7, क्रिएटिनिन की 4, एसजीओटी की 1, एसजीपीटी की 1, ईसीजी की 26 तथा एक्स-रे की 2 जांचें शामिल रहीं। इसके अलावा आयरन प्रोफाइल, टीएसएच, वी.डी.आर.एल., विटामिन-डी3 सहित अन्य आवश्यक जांचें भी मरीजों की जरूरत के अनुसार की गईं।
शिविर में कुचामन सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों से भी मरीज जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचे। लायंस क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर के आयोजन में लायन चेतन खालड़का, ट्रस्ट सचिव लायन अशोक काला, लायन अंकित पांड्या एवं लायन सचिव संजय रावका ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।








