Homeकुचामनसिटीकुचामन में भाजपा के बाबूलाल कुमावत बने उपसभापति

कुचामन में भाजपा के बाबूलाल कुमावत बने उपसभापति

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद कुचामन सिटी में उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के बाबूलाल कुमावत निर्वाचित हुए हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बाबूलाल कुमावत को 30 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल कुमावत को 15 वोट मिले। इस तरह बाबूलाल कुमावत ने 15 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

- विज्ञापन -image description

इससे पहले सभापति पद पर भाजपा के महेश रामचंद्रका निर्वाचित हुए थे। उन्हें 25 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रत्यक्ष सभापति प्रत्याशी आरिफ खान को 20 वोट मिले थे। अब उपसभापति पद भी भाजपा के खाते में जाने से नगर परिषद में सभापति और उपसभापति दोनों पद भाजपा के पास हो गए हैं।

खास बात यह रही कि सभापति चुनाव की तुलना में उपसभापति चुनाव में भाजपा के वोट 25 से बढ़कर 30 हो गए, जबकि कांग्रेस के वोट 20 से घटकर 15 रह गए। यानी दोनों ही दलों के वोटों में 5-5 वोट का अंतर आया। कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल कुमावत को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -ishan

डीडवाना-कुचामन नगर परिषद में भाजपा और मकराना में कांग्रेस ने हासिल की जीत

उपसभापति चुनाव को लेकर मंगलवार को नगर परिषद में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। करीब 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया हुई। इस दौरान निर्वाचित पार्षदों ने वोटिंग की। इसके बाद मतगणना की गई और परिणाम घोषित किया गया। 

डीडवाना-कुचामन जिले की पांच नगर पालिकाओं में कांग्रेस ने चार, भाजपा ने एक जगह दर्ज की जीत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments