Homeनावां शहरनावां में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पार्षद टिकट के लिए आवेदन...

नावां में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पार्षद टिकट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां. आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज सुबह नावां शहर में भाजपा चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मुंह मीठा करवाते हुए मिठाई वितरित की गई।

- विज्ञापन -image description

कार्यालय उद्घाटन के पश्चात भाजपा की ओर से नगर पालिका चुनाव में पार्षद पद के टिकट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं दावेदारों से आवेदन लिए गए।

इसके उपरांत चुनाव प्रभारी दिलीप पचार, नगर निकाय चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह लिचाना, एवं नगर पालिका चुनाव संयोजक राजेश गोयल की उपस्थिति में नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड प्रभारियों एवं वार्ड संयोजकों ने भाग लिया।

- Advertisement -ishan

बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्डवार संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन एवं संगठनात्मक बैठक के साथ ही नावां में नगर पालिका चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियां औपचारिक रूप से तेज हो गई हैं।

कुचामन सिटी: भाजपा से कांग्रेस में आए प्रत्याशी बदल सकते हैं चुनावी माहौल, महेंद्र चौधरी ने किया स्वागत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments