कुचामन सिटी. पलटन गेट स्थित श्री जेडी जैन इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजकुमार बडजात्या ने की। मुख्य अतिथि भारत के प्रसिद्ध गायक अजीत दीप्ति पांडया रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि सीए संजय पाटोदी रहे।

कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष लालचंद पहाड़िया, सचिव संतोष कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष पहाड़िया, विपिन जैन, दीपक जैन सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य, प्रधानाध्यापिका शशि सोनी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन, एकता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार एवं उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।






