Homeनावां शहरनावां: गोविंदी में खदान ढही, 200 फीट खाई में गिरी LNT; चालक...

नावां: गोविंदी में खदान ढही, 200 फीट खाई में गिरी LNT; चालक की मौत, साथी घायल, 2 ट्रैक्टर और डंपर मलबे में दबे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर. गोविंदी में गुरुवार सुबह पत्थर की खदान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान खदान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। करीब 200 फीट की ऊंचाई पर काम कर रही LNT मशीन नीचे खाई में जा गिरी।

- विज्ञापन -image description

हादसे में LNT चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। हादसे में 2 ट्रैक्टर और एक डंपर भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए।

- विज्ञापन -image description

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। पत्थरों के नीचे दबने से ब्यावर निवासी करण सिंह रावत (35) की मौत हो गई। घायल पंकज (32) पुत्र राजकुमार पटेल, निवासी रामपुर, मध्यप्रदेश को रेस्क्यू कर नावां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने करण सिंह को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

- Advertisement -ishan

15 दिन पहले ही खदान पर काम करने आया था करण

जानकारी के अनुसार करण सिंह रावत पुत्र लेखराज सिंह करीब 15 दिन पहले ही इस खदान पर LNT चलाने का काम करने आया था। इससे पहले वह अपने गांव ब्यावर में ही LNT मशीन चलाता था। वहीं घायल पंकज पिछले करीब 4 महीने से इसी खदान में डंपर चालक के रूप में काम कर रहा था।

पत्थर गिरने की आवाज सुनकर भागे ट्रैक्टर चालक

हादसे के समय खदान के नीचे कुछ ट्रैक्टर चालक काम कर रहे थे। अचानक पत्थरों के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी तो ट्रैक्टर चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से दूर भाग गए। इससे उनकी जान बच गई। हालांकि खदान का मलबा गिरने से 2 ट्रैक्टर और एक डंपर इसकी चपेट में आ गए।

खदान में पानी भरा, अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका

खदान के अंदर पानी भरा हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कोई अन्य मजदूर या व्यक्ति मलबे के नीचे पानी में दबा हो सकता है। इसे देखते हुए मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है और संभावित रूप से अन्य लोगों की मौजूदगी की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस और SDRF टीम मौके पर

खदान ढहने की सूचना मिलते ही नावां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो खदान में संभावित रूप से दबे लोगों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

नावां: डीसीएस गिरदावरी की तकनीकी समस्याओं सहित विभिन्न मांगों को लेकर पटवार संघ ने उठाई आवाज, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments