कुचामन सिटी. शहर के पदमपुरा रोड स्थित ज्ञान सागर विद्या भारती शिक्षण संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा और वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

वहीं, GSV स्कूल की छात्रा रक्षा जैन का कॉमर्स संकाय में टॉप करने पर उपखंड स्तर पर सम्मान हुआ।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विद्यालय के निदेशक मोहित सेठी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के जोश और उत्साह ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

कर्तव्य, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
विद्यालय के व्यवस्थापक रवि राजोरिया ने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों, अनुशासन, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने तथा देश की प्रगति में अपना सक्रिय योगदान देने का प्रेरणादायक संदेश दिया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, अच्छे संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं जिम्मेदार नागरिक बनने जैसे महत्वपूर्ण संदेश भी दिए।
गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में न्यायाधीश ज्ञानेंद्र सिंह सहित संजय सेठी, मनोज पांड्या, राकेश प्रधान, पवन गट्टाणी, अजय काबरा, अंतिमा अग्रवाल एवं अभिषेक काला सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं अभिभावकों का उत्साह समारोह का विशेष आकर्षण रहा।
विद्यालय स्टाफ का रहा महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्नेहा गट्टाणी, प्रदीप जोशी, मंजू डोसी, हर्षा जैन, गरिमा जैन, रितु, सलोनी, गजेंद्र, राहुल, प्राची, मुस्कान, निशा, कृतिका, सुष्मिता, कोमल, सुमन, अंजू, नवीन, सुदर्शन, दिलीप, भावना, अरुणा, प्रियंका, पलक, अनुराधा, सारा, मनोज एवं सोनू सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के कुशल प्रबंधन एवं सहयोग से समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कुचामन सिटी: जेडी जैन इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया






