Monday, August 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: योगेश शर्मा बने बजरंग दल के नागौर विभाग संयोजक

कुचामन सिटी: योगेश शर्मा बने बजरंग दल के नागौर विभाग संयोजक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. विश्व हिन्दू परिषद की ओर से जोधपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रांत बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और विस्तार की रणनीति तय की गई। बैठक के दौरान विभिन्न संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा भी की गई।

- विज्ञापन -image description

इसी क्रम में बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता योगेश शर्मा को नागौर विभाग का विभाग संयोजक नियुक्त किया गया। संगठन ने यह जिम्मेदारी उनके लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए सौंपी है। इससे पूर्व वे डीडवाना-कुचामन जिले के जिला संयोजक का दायित्व भी निभा चुके हैं।

- विज्ञापन -image description

योगेश शर्मा की नियुक्ति पर डीडवाना जिले सहित नागौर विभाग के बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और निरंतर सक्रिय भूमिका का सम्मान बताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। 

कुचामन सिटी: श्रावण के पहले सोमवार प्राचीन शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!