Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महेंद्र चौधरी ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना, हल्द्वानी में खड़गे...

कुचामन सिटी: महेंद्र चौधरी ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना, हल्द्वानी में खड़गे की सभा के बाद शुद्धिकरण हवन पर विवाद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के बाद रामलीला मैदान में कथित रूप से शुद्धिकरण हवन किए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।

- विज्ञापन -image description

कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को सामाजिक समरसता और संविधान की मूल भावना के विरुद्ध बताते हुए भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा है।

- विज्ञापन -image description

पूर्व उप मुख्य सचेतक, राजस्थान सरकार एवं पूर्व विधायक, नावां महेंद्र चौधरी ने कहा कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बाद किसी सार्वजनिक स्थल का शुद्धिकरण करने जैसी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों की भावनाओं का अपमान है।

महेंद्र चौधरी ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान समानता, भाईचारे तथा सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस की संकीर्ण मानसिकता आज भी समाज को जाति और भेदभाव के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने कहा कि देश बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा, किसी जातिवादी या भेदभावपूर्ण मानसिकता से नहीं। सामाजिक समानता और संविधान की रक्षा की लड़ाई कांग्रेस मजबूती से लड़ती रहेगी।

महेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

कुचामन सिटी: तिरंगा राखी प्रदर्शनी में पहुंचे SHO राजेंद्र खदावा, छात्राओं ने बांधी राखी, जवाहर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments