Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सिद्धचक्र विधान में पंच परमेष्ठी के 851 अर्घ्य समर्पित

कुचामन सिटी: सिद्धचक्र विधान में पंच परमेष्ठी के 851 अर्घ्य समर्पित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, डीडवाना रोड में विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं अमन-चैन की मंगलकामना के साथ आयोजित अष्टान्हिका पर्व के अंतर्गत नौ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान के सप्तम दिवस विविध धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुए।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

प्रातःकाल भगवान का कलशाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन हुआ। शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रावक रामेश्वरलाल, सुशील कुमार, प्रवीण, नवीन गंगवाल परिवार (लाडड़िया वाले), लालचंद, कमल कुमार, मैना देवी, पंकज, अरविंद, अभिषेक, सिद्धार्थ पहाड़िया परिवार (कुचामन) तथा संजय कुमार, मनीष कुमार गंगवाल (लाडड़िया वाले) को प्राप्त हुआ। शांतिधारा का वाचन सुरेश कुमार पांड्या ने किया।

- विज्ञापन -image description

लालचंद पहाड़िया ने बताया कि अष्टान्हिका पर्व में आयोजित सिद्धचक्र विधान का विशेष आध्यात्मिक महत्व माना जाता है।

कलशाभिषेक के पश्चात आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान में पंच परमेष्ठी की आराधना के अंतर्गत 851 अर्घ्य विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की भावना से समर्पित किए गए। अर्घ्य समर्पित करने वालों में शांति देवी, पुष्पा अजमेरा, कमला देवी, हीरारमणी, कुसुम पाटोदी, मंजू, संतोष चंदा, काला, मैना देवी, सुशीला, सुलोचना, सरला, रेखा, ममता पहाड़िया, कमला देवी झांझरी, ज्ञानमती, आभा, संतोष, हीरा, विनीता, ममता, तारा देवी पांड्या, मंजू, सुनीता गंगवाल, बेबी काशलीवाल, राजकुमारी, पाटनी तथा संतोष ठोल्या सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

- Advertisement -ishan

सायंकाल श्री सिद्धचक्र विधान की भव्य महाआरती सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया।

कुचामन सिटी: गृह रक्षा उपकेंद्र के तत्वावधान में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments